झुमरीतिलैया चार्टर्ड एकाउंटेंट CA की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर झुमरी तिलैया पानी टंकी रोड निवासी रिया जैन को निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने उनके घर पर जाकर उनको पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,दिगम्बर जैन समाज के मंत्री ललित जैन सेठी सहित पदाधिकारियों के द्वारा बधाई दी गई उनके पिता सुरेश जैन कासलीवाल और माता रितु जैन मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं ओर अपने बेटी की सफलता पर उन्होंने बहुत खुशी का इजहार किया, उनके पुत्र शुभम जैन भी सीए हैं। रिया जैन कासलीवाल मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी महाराज की गृहस्थ अवस्था की बहन है ।उनको बधाई देने वालों में जैन समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, प्रदीप जैन पांड्या, सुरेश जैन झाझंरी ,नरेंद्र जैन झाझंरी, सुनील जैन सेठी,सुशील जैन छाबड़ा, जैन स्कूल के डायरेक्टर किशोर जैन पांड्या, सुनील जैन छाबड़ा, जयकुमार जैन गंगवाल, नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल , विनोद जैन अजमेरा सुरेश जैन सेठी, महावीर जैन कासलीवाल, महेंद्र जैन कासलीवाल मनीष जैन सेठी, संदीप जैन सेठी, कोलकोता से संजय काला, सुभाष जैन एवं कोडरमा समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार जैन अजमेरा शामिल थे



