जैन आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी का अवतरण दिवस मनाया

धर्म

जैन आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी का अवतरण दिवस मनाया
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी में रविवार को फागण सुदी चवदस को अवंती तीर्थोद्धारक खरतरगच्छापति आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सुरीश्वर जी का 65 वा अवतरण दिवस खरतरगच्छ युवा परिषद और खरतरगच्छ महिला परिषद ने मनाया।

 

 

जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख़ ने बताया कि आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर जी का जन्म राजस्थान के मोकलसर गांव में हुआ था। आचार्य श्री ने 13 वर्ष की उम्र में संयम पथ ग्रहण किया था। आचार्य श्री के परिवार में 6 दीक्षा हो चुकी है।

 

आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर जी ने अपने 51 वर्ष के संयम जीवन में लगभग 250 मंदिरों एवं दादाबाडियो की प्रतिष्ठा करवाई है। जिन में जहाज मंदिर मांडलवा, अवंतिका पार्श्वनाथ तीर्थ उज्जैन, कुशल वाटिका बाड़मेर, गंज मंदिर केसरियाजी प्रमुख हैं।

 

 

 

खरतरगच्छ युवा परिषद और महिला परिषद का गठन
खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष रवि बाफना और महिला परिषद की अध्यक्ष वीणा बाफना ने बताया कि 29 दिसंबर सन 2022 को आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर जी रामगंजमंडी पधारे थे तब दोनों परिषदों का गठन उनके सानिध्य में हुआ था।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोसली के बच्चों को खाना खिलाया और गौशाला में चारा डाला
आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सुरीश्वर जी के 65वे अवतरण दिवस पर खरतरगच्छ युवा परिषद और महिला परिषद के सदस्यों ने रोसली कच्ची बस्ती में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया और बच्चों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य की मांग पर दो पंखे भेंट किये। इसके बाद दोनों परिषद के सदस्य रोसली रोड की गौशाला गये और गायों को चारा खिलाया।

 

जीवन को बांसुरी की तरह बनाएं आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर
जैन श्वेतांबर श्री संघ की विनती पर 29 दिसंबर सन 2022 को रामगंज मंडी पधारे मणिप्रभ सुरीश्वर जी ने समाज के लोगों को अपना जीवन बांसुरी की तरह जीने की प्रेरणा दी थी। बांसुरी की विशेषताए बताते हुए आचार्य श्री ने कहा था कि बांसुरी में कोई गठान नहीं होती, बांसुरी को जब भी बजाओ मीठी बोलती है। अमीर बजावे या गरीब बजावे कोई फर्क नहीं करती है। अवतरण दिवस के कार्यक्रम में खरतरगच्छ युवा परिषद के रवि बाफना, प्रदीप चतर, संजय मेहता, सुशील गोखरू, अभय बोहरा, विकास बाफना, कमल छाजेड़, गौरव बाफना, विनोद डोसी, प्रशांत बाफना, सौरभ तिल्लानी, ऋषभ मोरवाल, नीतीश बाफना, लक्ष बाफना,खरतरगच्छ महिला परिषद की वीणा बाफना, वीजीता पारख, राजुल चतर, वीणा तिल्लानी, मधु डांगी, अंजना कटारिया, सोनिका गांधी, नीतू छाजेड़, कृति बाफना, अनन्या बाफना और समाज वरिष्ठ जन सुभाष बाफना और दिलीप तिल्लानी रहे मौजूद।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *