दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरी उन में वार्षिक मेला 29 व 30 मार्च 2023 को एवम महामस्तकभिषेक महर्षि धर्मयोगी क्षुल्लक योगभूषण महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा
ऊन पावागिरी
मध्यप्रदेश के दिगम्बर जैन अतिशय सिद्ध क्षेत्र पावागिरी ऊन जो खरगोन से 18 किलोमीटर व हाइवे आगरा बॉम्बे रॉड जुलवानिया से 25 किलो मीटर पर स्थित है ।जो स्वर्णभद्र मुनिराज की मोक्ष स्थली है। यहां की सतपुड़ा की पहाड़ी पर चमत्कारी श्री शांतिनाथ कुंथुनाथ व अरहनाथ की खड्गासन प्रतिमाएं है जो बहुत ही प्राचीन है जिस पर महामस्तकाभिषेक 29 व 30 मार्च को होगा।
तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष हेमचन्द झांझरी इन्दोर महामंत्री अशोक झांझरी भीकनगांव व मेले प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि 29 व 30 मार्च रँगपंचमी पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है






जिसको लेकर व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है पहाड़ी पर स्थित भव्य मंदिरों में विद्युत दूधिया रोशनी की जा रही है।
स्वर्णभद्र मुनिराज की चरणपादुका मन्दिर में व नीचे महावीर स्वामीजी के स्वर्ण मंदिर में भी जो कांच की नक्कासी की गई है। जो बिल्कु निमाड़ का स्वर्ण मंदिर लग रहा है। यह महामहोत्सव ज्योतिषविद मंत्र महर्षि धर्मयोगी क्षुल्लक श्री105 योगभूषण जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यो के व मध्यप्रदेश के मालवा व निमाड़ व पूर्वी निमाड़ के भारी संख्या में भक्तजन आएंगे कमेटी के अतुल कासलीवाल प्रचार सयोजक आशीष लोनारा व मीडिया प्रभारी दीपक प्रधान ने
जानकारी धांमनोद जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन सचिव संदीप मंडलोई व मुनिसेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन सजंय जैन शैलेन्द्र जैन राजेश जैन पीयूष जैन यश जैन पूर्व सचिव अशोक प्रधान अजय जैन सुनील जैन महेश जैन विशेष जैन प्रशांत जैन राकेश जैन पंडित
नितिन जैन सुरेश जैन डॉ प्रकाश जैन कियावत निमाड़ महिलामण्डल अध्यक्ष प्रभा प्रधान सुरक्षा जैन मीना प्रधान डॉ विनय जैन प्रणीति जैन सपना जैन अंकिता जैन दीप्पति जैन अनिता जैन सभी ने मेले को व धार्मिक आयोजन सफल बनाने की सभी से अपील की है।
दीपक प्रधान धामनोद से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
