कुंडलपुर के बड़े बाबा की कारण ही हम सभी को छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन प्राप्त हुए थे आराध्य मति माताजी

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

कुंडलपुर के बड़े बाबा की कारण ही हम सभी को छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन प्राप्त हुए थे आराध्य मति माताजी
दमोह
दमोह में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत धर्म सभा में बोलते हुए आर्यिका 105 आराध्य मति माताजी ने कहा कि जिस तरह भारत में प्रवेश के लिए इंडिया गेट प्रवेश द्वार है इस तरह कुंडलपुर पहुंचने के लिए दमोह प्रवेश द्वार है।

 

 

माताजी ने आगे कहा कि कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के विषय में बोलते हुए कहा कि।

कुंडलपुर के बड़े बाबा के कारण ही हम सबको छोटे बाबा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज प्राप्त हुए थे। बड़े बाबा के आशीर्वाद से ही वे बुंदेलखंड में ज्ञान की गंगा बहाते रहे।

 

 

 

 

आज आचार्य श्री हमारी आंखों के सामने नहीं है, किंतु आंखों में तो है। आचार्य श्री सदैव भक्तों के दिल में सदा वास करते रहेंगे। जीवन की प्रत्येक अनमोल धरोहर हमें आचार्य श्री के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुई है। लाखों भक्तों को उन्होंने मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर किया। गुरु के उपकारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *