आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन मात्र से अद्भुत चेतना का संचार होता है।
आज के युग के साक्षात् भगवान जिनकी तपस्या अद्वितीय है..हमने तीर्थंकरों को साक्षात् नहीं देखा पर आचार्य श्री की तपस्या को देखकर..ऐसा लगता है जैसे हम इस युग में साक्षात् तीर्थंकर के दर्शन कर रहे हैं । ऐसे परम ज्ञानी,परम तपस्वी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन मात्र से अद्भुत् चेतना का संचार होता है ।
उनके विषय में राष्ट्र गौरव इंदु जैन ने कुछ पंक्तियां लिखी है जो सभी को गदगद कर देती है।

वर्षों से हम खोज रहे थे अब तक इतने सूत्र मिले हैं,
जहां आपके चरण पड़े हैं, वहां भूमि पर तीर्थ खिले हैं।
आपका आशीर्वाद को पाकर हर प्रांगण में सुख सुविधा की दृष्टि हुई है।
जहां आपकी दृष्टि हुई है, वहा पुण्यमय सृष्टि हुई है।
कोटि कोटि नमोस्तु
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
