सिद्धचक्र मंडल विधान की पूर्णाहुति मंगलवार को
चांदखेड़ी
आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का मंगलवार को 1024 अर्घो के साथ सिद्ध भक्ति करते हुए समापन होगा।
इसमें खानपुर एवं संपूर्ण हाडोती सहित जहाजपुर, जयपुर, शिवपुरी सहित आस पास के समीपवर्ती राज्य से भी भक्तजन पूजन लाभ ले रहें है। विधान में सम्मिलित सभी इंद्र इंद्राणियो ने भक्ति नृत्य के साथ एक एक करके मंडल पर अर्ध समर्पित किए। रोजाना शाम को 7 बजे होने वाली गुरुभक्ति में सभी श्रावक श्राविकाए उपस्थित रहे।
आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी एवम् आर्यिका विमल पभा माताजी ससंघ का हुआ चांदखेड़ी में मिलन:

सोमवार को प्रातः 8:15 बजे बारां की और से विहाररत आचार्य विमल सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका १०५ श्री विमलप्रभा मति माताजी ससंघ का गाजे बाजे के साथ नगर में मंगल प्रवेश हुआ।





क्षेत्र पर रंगोली बनाकर एवम् आरती कर माताजी का स्वागत किया गया। क्षेत्र पर पूर्व में विराजित स्वस्तिभूषण माताजी ने आर्यिका मां की अगवानी की। बड़े बाबा के दर्शन कर दोनो माताजी के प्रवचन हुए। प्रात: 9 बजे आर्यिका मां के आहारचर्या के पश्चात दोनो माताजी के ससंघ सानिध्य में विधान प्रारंभ होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
