दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जम्बूस्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा ने किए 450 पौधे वितरित
बोलखेड़ा
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जम्बू स्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय व सीनीयर विद्यालय बोलखेड़ा में सागर चन्द जैन दिल्ली (बोलखेडा वाले) के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को 450 पौधों का वितरण किया गया जिससे गांव में सघन वृक्षारोपण हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा व प्रधानाचार्य लीना सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण राजस्थान में एक पेड़ मां के
नाम अभियान चलाकर हरियालो राजस्थान बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें सहयोग प्रदान करते हुए बोलखेड़ा ग्राम में जम्बूस्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा के पदाधिकारीयों ने वृक्ष उपलब्ध करवाएं जिससे सघन वृक्षारोपण हो सके।


इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भी वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण में सरपंच देवेंद्र सिंह चौधरी ,विद्यालय परिवार से अध्यापक महेंद्र कुमार ,राहुल कुमार, कमल सिंह ,अजय कुमार ,विनोद गोस्वामी,यसपाल बाबू विद्यार्थी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
संजय जैन बड़जात्या कामा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
