आर के पुरम त्रिकाल चौबीस दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्ध महामण्डल विधान आज सेबच्चों की शत प्रतिशत जिद्द पूरे ना करे — श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज
कोटा।
आर के पुरम त्रिकाल चौबीस दिगम्बर जैन मंदिर समिति की ओर से सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन रविवार से प्रारंभ किया जाएगा।
अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह से पधारे शिक्षाचार्य डा.अभिषेक जैन द्वारा रविवार प्रात 6.45 से विधान आरंभ किया जाएगा, जो 25 मार्च तक सतत जारी रहेंगा।
सुबह से अभिषेक,शांतिधारा,घट यात्रा,ध्वजारोहण का आयोजन होगा।इन्द्र प्रतिष्ठा,मंडप शुद्धि,सिद्धचक्र महामण्डल विधान,मुनि श्री द्वारा श्रुत समाधान महाआरती व शास्त्र स्वाध्याय का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में श्रुतसंवेगी आदित्य सागर जी महाराज ससंघ व मुनि अप्रमितम सागर का सानिध्य प्राप्त होगा।






हर जिद न करे पूरी मुनिश्री
विशुद्ध ज्ञान ग्रीष्मकालीन वाचन में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य परम पूज्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ ने जीवन जीने कला बताते हुए कहा कि हमें बच्चों को संस्कारी व आज्ञाकारी बनाना है न कि उसे जिद्दी व अड़ियल स्वभाव का आप बच्चों की ईच्छाएं तो पूरी करे परन्तु उनकी जिद्दी नहीं। यदि बच्चा 10 मांग करे तो उसकी 6 ही मांग पूरी करे। उन्होंने जीवन का ज्ञान देते हुए कहा कि जिन्दगी में दुख व कठिनाई का सामना करे उसे पीठ दिखाकर ना भागे। जीवन में पति व पत्नी रिश्ते की बागडोर को संभालने के लिए व जीवन को सुखमय व संतुलित बनाए रखने के लिए एडजस्टमेंट करना बहुत जरूरी है।
मुनिश्री कहा कि जिस प्रकार गियर डालते समय हम क्लच दबाना होता है ऐसे में लाईफ में एडजस्टमेंट का क्लच तो दबाना जरूरी है वरना जिन्दगी की गाडी न सही तरह से चल सकती है न ही स्पीड पकड़ सकती है।
ग्रीष्मकालीन वाचन में महामंत्री अनुज जैन,विनोद टोरडी,डीवाईएसपी अंकित जैन,संदीप जैन,अशोक पाटनी,राहुल जैन, प्रकाश चंद सेठिया सहित सैकड़ों की संख्या में जैन समुदाय के लोगो ने शांत भाव से प्रवचनों से ज्ञान प्राप्त किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
