कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक, या डिब्बा बंद फलों का रस पीना घर बैठे दिल की बीमारी को न्योता मुनि श्री भावसागर महाराज
बांसवाड़ा
नगर के वासपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर महाराज सानिध्य में आगामी दिनों में होने जा रहे पंछी कल्याणक महोत्सव के लिए तैयारी शुरू की गई। जिसको लेकर पंचकल्याणक समिति भी बनाई गई। एवं पदाधिकारी का चयन किया गया।
वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 29 अक्टूबर को होने जा रहे कार्यक्रम में पूज्य मुनि संघ को निवेदन किया जिसे मुनि श्री ने स्वीकार किया। इसी के साथ 28 अक्टूबर को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का “दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर आचार्य गुरुवर का पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं महाराज श्री संघ के मंगल प्रवचन होंगे। इस पुनीत प्रसंग पर आहार दान, औषधि दान, अभयदान एवं अन्य प्रकार के जीव दया व परोपकार के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे।





बुधवार की अनुपम बेला में पूज्य मुनि श्री 108 भावसागर महाराज ने एक विशेष जानकारी को सभी के समक्ष साझा किया उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक सॉफ्ट ड्रिंक एवं डिब्बा बंद फलों का रस नहीं पीना चाहिए। इस पर विशेष व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम घर बैठे डायबिटीज और दिल की बीमारी को न्योता दे रहे हैं। महाराज श्री ने कहा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में इस बात का दावा किया जा चुका है। इस कांफ्रेंस का जिक्र करते हुए महाराज श्री ने बताया कि इस कांफ्रेंस में कहा गया था कि कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत में बढ़ोतरी होने से अब दिल की बीमारियों के भी हजारों मामले सामने आने लगे हैं। फलों की ताजा रस को छोड़ किसी भी तरह की ड्रिंक करना मोटापा को बढ़ाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
