चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पहुंच कर शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल रामगंजमंडी ने रामगंजमंडी आगमन हेतु निवेदन करते हुए श्रीफल भेंट किया पूज्य माताजी के सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ
चांदखेड़ी
चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हो गया। महामंडल विधान के क्रम में सर्वप्रथम घट यात्रा निकाली गई एवं विधान की समस्त मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गई एवं सिद्ध चक्र महामंडल विधान में महाअर्घ समर्पित किए गए। यह महामंडल विधान अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में भगवान महावीर के समक्ष किया जा रहा है।
इस अवसर पर रामगंजमंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल ने पहुंच कर महामंडल विधान में अपनी सहभागिता दी। 
साथ ही शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल ने रामगंज मंडी नगर की ओर से अध्यक्ष शोभना सावला के निर्देशन में माताजी को





रामगंजमंडी आगमन हेतु निवेदन करते हुए श्रीफल समर्पित किया। भक्तिमय भजन गाते हुए माता जी के चरणों में विनती है पुरजोर चरण आपके पड़े गुरु मां रामगंजमंडी की ओर। भजन गाते हुए गुरु मां से नगर आगमन हेतु निवेदन किया। पूज्य माताजी ने रामगंजमंडी नगर को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। समस्त महिलामंडल की सद्स्याओ ने भी गुरु मां की आहारचर्या आदि में अपनी सहभागिता दी। मिली जानकारी अनुसार जानकारी हो माताजी का प्रवास चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पर 20 मार्च तक संभावित रहेगा। प्रतिदिन 9 बजे माताजी के मंगलमय प्रवचन होंगे
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
