भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विमल परिसर बीलवा जयपुर में बढ़ा रही है धर्म की भव्य प्रभावना
आर्यिका श्री के पावन सानिध्य में कार्यक्रम में श्रेणिक चरित्र पर चल रही है भव्य प्रतियोगिता
जयपुर
भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी जयपुर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विमल परिसर बीलवा में धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ा रही है , जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि आज जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,एवं अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद गुरु मां ने अपने प्रवचन में बताया की कार्यक्रम में विज्ञादर्शन ऐप चल रही है 28 दिवसीय श्रेणिक चरित्र प्रतियोगिता
परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी के 28वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष में प्रतिदिन 28 दिवसीय श्रेणिक चरित्र प्रतियोगिता चल रही है |जिससे श्रेणिक चरित्र पर आधारित ,10 प्रश्न पूछे जाते है एवं प्रथम द्वितीय, तृतीय व साांत्वना पुरस्कारों द्वारा विजेता को पुरुस्कृत किया जाता है हजारों लोग इस प्रतियोगिता को भरते है अतः आप सभी अपने मोबाईल में विज्ञा दर्शन ऐप डाउनलोड करें और इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर ज्ञानर्जन करे ,गुरु मां के सानिध्य में चल रहे 28 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान के अन्तर्गत 8 फरवरी को शांति नाथ महिला मंडल प्रताप नगर सेक्टर 08 जयपुर द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराने का पुण्यार्जन प्राप्त किया गया। गुरु मां ने भक्ति की महिमा व फल बताते हुए सभी को शांति की प्राप्ति हेतु शुभाशीष दिया। कार्यक्रम बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान
