प्रियंका गांधी ने ली आशीष

धर्म

गणिनी श्री ज्ञानमती माताजी से*प्रियंका गांधी ने लिया आशीर्वाद-

जंबूद्वीप हस्तिनापुर तीर्थ पर सर्वोच्च जैन साध्वी पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी से आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यक्तिगत चर्चा में पूज्य माताजी ने प्रियंका जी को प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी जी के साथ पूर्व में हुई मुलाक़ात के संस्करण भी सुनाएँ। प्रियंका गांधी ने भी अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुनः अपने बच्चों के साथ पूज्य माताजी के दर्शन की भावना ज़ाहिर की।

साथ में उपस्थित राजस्थान के *उपमुख्यमंत्री मा. श्री सचिन पाइलट* एवं हस्तिनापुर से *काँग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम* ने भी पूज्य माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

जंबूद्वीप हेलिपैड पर दो हेलिकॉप्टर से सभी अतिथियों का आगमन हुआ। पूज्य माताजी के दर्शन के उपरांत मवाना रोड शो में समस्त क़ाफ़िला शामिल हुआ। पुनः जंबूद्वीप हेलिपैड से सभी की रवानगी हुई।

.-डॉ. जीवन प्रकाश जैन, जंबूद्वीप*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *