जयपुर में गांधी सर्किल पर धरना

राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर गत दिनों कोटा प्रवास के दौरान बूंदी ने निकट हुए हमले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से जयपुर में गांधी सर्किल पर धरना दिया गया जिसमे रीट परीक्षा की धांधली की सी बी आई जांच की मांग की गई । धरने में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया रामगंजमंडी से इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कोटा जिला देहात के महामंत्री नरेंद्र राजा ने भाग लिया । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे । पूनिया ने अपने भाषण में घटना पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला व कहा में फिर कह रहा हूँ मै किसान का बेटा हूँ इन टटपूंजियों से दबने वाला नहीं हूं अन्य सभी वक्ताओं ने अपने भाषण में रीट परीक्षा को लेकर हुई धांधली का आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाते हुए कहा कि इसमें मछलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है मगरमच्छ सुरक्षित है सीबीआई जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और रीट परीक्षा के भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े चेहरों से भी नकाब उतरे और वह सलाखों के पीछे जाए । धरना प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *