जिनकी जीभ बोलती है उन्हें कम लोग सुनते हैं जिनका जीवन बोलता है उसको सारी दुनिया सुनती हैं* आचार्य सुनील सागर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा *महोत्सव के पांचवें दिन ज्ञान कल्याणक की क्रियाएं हुई तो भगवान को वैराग्य हो गया भव्य समोशरण का निर्माण हुआ तो सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया

धर्म

जिनकी जीभ बोलती है उन्हें कम लोग सुनते हैं जिनका जीवन बोलता है उसको सारी दुनिया सुनती हैं* आचार्य सुनील सागर
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा *महोत्सव के पांचवें दिन ज्ञान कल्याणक की क्रियाएं हुई तो भगवान को वैराग्य हो गया भव्य समोशरण का निर्माण हुआ तो सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया
कामा
जिनकी जीभ बोलती है उन्हें कम लोग सुनते हैं जिनका जीवन बोलता है उसको सारी दुनिया सुनती हैं। सवाल यह कि क्या जैन जैन हैं या हिन्दू हैं तो जवाब जैन, जैन है क्योंकि वो इन्द्रीयों को जीतते हैं इसलिये जैन हैं किंतु वो समस्त हिन्दू धर्म की रीति नीति का अनुसरण करते हैं इसलिए जैन हिन्दू हैं उक्त उद्गार पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामां में आचार्य सुनील सागर महाराज ने व्यक्त किये।

 

 

पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि महोत्सव के दौरान रविवार को प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में हुआ तो स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं को पाद प्रक्षालन व श्रीफल भेंट करने का मौका मिला। इस अवसर पर सामूहिक गीत,काव्य गीत के साथ दौलत सैनी ने आचार्य श्री के कामां आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप वर्तमान के राम लगते हैं। तो आचार्य श्री ने कहा कि कामां में प्रवेश हुआ तो ऐसे लगा जैसे अयोध्या में प्रवेश हुआ हो। उपस्थित सभी लोगों ने करतल धुनि से जयनाद किया। 
भव्य समोशरण का हुआ निर्माण

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान शांति नाथ का भव्य समोशरण का निर्माण हुआ तो उद्वघाटन संकल्प जैन नदबई परिवार द्वारा किया गया तो मुख्य श्रोता बने भगवान दास मधु जैन ने प्रश्न किया। गणधर के रूप में विराजमान आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा कि यह संसार तो नश्वर है तभी शांति नाथ वैराग्य की ओर प्रवत्त हो गए। उन्होंने कहा कि माया के जाल में ऐसे उलझे हैं कि कुछ समझ ही नही आता। किते से आये किते चले गए किसी को कछु पते न लगे। संसार की बीमारी केंसर की तरह है अतः इसका इलाज संभव नही है। सुखी होना चाहते हो तो संसार से विमुख होना ही होगा।

 

 


सहकारिता मंत्री गौतम दक पधारे

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बड़ी सादड़ी से विधायक एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक पधारे तो उन्होंने कहा कि मैं आपके दर्शनों को लालायित था जैन श्रावक बड़े ही भोले होते हैं और दान की क्रियायो में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को देखने के लिए संपूर्ण कामा नगर उमड़ रहा है तो वहीं भोजन की व्यवस्थाएं कामवन जीव सेवा समिति खंडेलवाल मित्र मंडल, जायंट्स ग्रुप आफ कॉमवन अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने संभाल रखी है। कार्यक्रम में व्यापार महासंघ किराना व्यापार महासंघ रेडीमेड यूनियन सैनी समाज छात्र-छात्राएं के साथ-साथ जैन श्रावक बड़ी संख्या में उमड रहे हैं।

 

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *