श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन संत शाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ

धर्म

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन संत शाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ
चांदखेड़ी
दिनांक 7 मार्च प्रातःकाल बेला में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ इसके पश्चात भगवान की पुजन निर्वाण लाडु ,व हवन के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान की पुर्णाहुति की गई ।

 

 

इसके उपरांत श्रीजी की शोभायात्रा मन्दिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से महावीर पार्क से होती हुई वापस श्री मुनिसुव्रतनाथ मन्दिर पर संपन्न हुई। 

महामंत्री प्रशांत जैन ने बताया कि शोभायात्रा मे महिलाएं व पुरुष मस्तक पर मुकट धारण करके, इन्द्र-इन्द्राणी के वेश मे नृत्य करते हुए चल रहे थे जो कि आकर्षण का केन्द्र रहा। वही नवयुवक श्री जी को पालकी मे उठाए हुये चल रहे थे। सभी समाज बंधु भक्ति एवं उत्साह के साथ शोभायात्रा मे चल रहे थे।

 

 

 

 

 

मन्दिर पर संतशाला का भूमि पुजन


वही इस अवसर पर विधानाचार्य बाल ब्र.संजय भैया मुरैना के सानिध्य मे संत शाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें मुख्य आधारशिला समाज के आग्रह पर चन्द्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी के अध्यक्ष श्री मान हुकम काका ने रखी । 
परमेष्ठि पांच शिलाएं संतकक्ष के पुण्यार्जकों श्री स्वरूपचन्द गजेन्द्र कुमार कागला परिवार, मातृ श्री प्रेमबाई तदपुत्र् श्री ऋभ जैन अजित कुमार जैन कागला परिवार, ब्र.बहन ऋतुकला दीदी,श्री शंकरलाल जी श्री मति विद्या तदपुत्री् ब्र.बहन उषा दीदी,श्री पदम कुमार अमित कुमार कागला परिवार द्वारा स्थापित की गई,। 
निर्माण शिला संतकक्ष पुण्यार्जक श्री सत्यनारायण महेशकुमार, राजकुमार, प्रशान्त जैन लीमी परिवार व आहार कक्ष पुण्यार्जक श्री भगवानस्वरूप पदमकुमार देवरी परिवार द्वारा स्थापित की गई

इसके पश्चात स्वर्ण व रजत शिलाएं स्थापित करके समाज के सभी परिवारों ने शिलान्यास मे भाग लेकर पुण्यार्जन किया इस अवसर पर वात्सल्यभोज भी आहूत किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *