द्वय भगवानों के मनाये गए जन्म तप व ज्ञान कल्याणक :- सहस्रकूट विज्ञातीर्थ में

धर्म

द्वय भगवानों के मनाये गए जन्म तप व ज्ञान कल्याणक :- सहस्रकूट विज्ञातीर्थ में
गुंसी

श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में श्री आदिनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक एवं श्री श्रेयांसनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । महेश जी मोटूका निवाई वालों ने गुरु मां के मुखारविंद से अभिषेक शांतिधारा करने का अवसर प्राप्त किया ।माताजी ससंघ की आहारचर्या करवाने का सौभाग्य शिमला मोटूका , संजू ललवाड़ी , चौमुंबाग जैन समाज व व्रती आश्रम के व्रतियों ने प्राप्त किया ।

 

 


पूज्य माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – हमेशा ईश्वर के फैसले पर खुश होना चाहिए क्योंकि प्रभु आपको वो कभी नहीं देते जो आपको अच्छा लगता है बल्कि वो देते हैं जो हमेशा आपके लिए अच्छा होता है ।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *