श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप गुरु भक्त हृदय मोहन जैन की अस्वस्थता की खबर सुन उनका हाल-चाल जानने पहुंचे

धर्म

श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप गुरु भक्त हृदय मोहन जैन की अस्वस्थता की खबर सुन उनका हाल-चाल जानने पहुंचे
विदिशा
भारत के जाने माने उद्योगपति वंडर सीमेंट एवं मार्बल किंग जैन समाज के भामाशाह संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव विद्यासागरजी महाराज के परम भक्त एवं जीवदया के प्रति समर्पित पूज्य गुरूदेव के साथ अंतिम समय तक सानिध्य प्राप्त करने वाले गुरुभक्त श्री अशोक पाटनी अपने से बड़े गुरु भाई श्री हृदयमोहन जैन की अस्वस्थता की खबर सुनी तो वह अपने आपको उनसे मिलने से रोक नहीं पाए ।

एवं निजी हैलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे और श्री हृदयमोहन जैन के चरण छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके इस बड़प्पन को देख न केवल परिवार के सदस्य अभिभूत हुये बल्कि विदिशा शहर के गणमान्य लोग भी श्री अशोक पाटनी से मिलने पहुंचे।

प्रवक्ता अविनाश जैन ने कहा कि कुंडलपुर महामहोत्सव में बड़े बाबा की स्थापना एवं महामहोत्सव में श्री हृदयमोहन जैन की विशेष भूमिका थी। एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष रहते हुये पूज्य गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त था श्री अशोक पाटनी उनके इस कार्य से बहूत प्रभावित थे। और अपनी और से उनको अपना बड़ा भाई मानकर हमेशा सम्मान दिया एवं अपनी ओर से हृदयमोहन जैन के परिवार के सभी सुःख दुःख में शामिल हुये है। एवं अक्सर उनके पुत्रों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेते रहते है। जब उनके विदिशा आने की सूचना मिली तो परिवार के सदस्यों के साथ पंकज जैन ने हैलीपेड से उनकी आगवानी की।

 

 

 

 

 

श्री सकल जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि श्री अशोक पाटनी दयोदय महासंघ के महा संरक्षक है एवं गुरूदेव के परम भक्त है पूज्य गुरूदेव के द्वारा चलाए जा रहे सभी प्रकल्पों में काफी अनुदान एवम सहयोग रहता है। इसी दान की भूमिका के लिये उनको भारत की जैन समाज द्वारा उन्हें भामाशाह की उपाधी से विभूषित किया गया है।

इनके प्रयास से काफी लोग शिक्षा प्राप्त कर रहे है एवं विदिशा नगर के शीतलधाम में बन रहे समवसरण मंदिर में भी उनकी और से दान राशी का सहयोग है।

ऐसे व्यक्तित्व के विदिशा आने की जानकारी जब विदिशा समाज को मिली तो समाज बंधुओ ने उनका अभिनंदन किया एवं एक घंटे तक जैन परिवार के साथ रहे तत्पश्चात शीतलधाम पहुंचे एवं भगवान श्री आदिनाथ स्वामी वर्रों बाले बाबा के दर्शन कर शीतलनाथ भगवान के बन रहे समवसरण मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं अपनी ओर से प्रसन्नता व्यक्त की

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *