लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने श्री ओम बिरला पर विश्वास जताते हुए कोटा लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया सूचना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नारे लगाते हुए एवं आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया
रामगंजमंडी
कोटा लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार श्री ओम बिरला पर भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताते हुए उन्हें कोटा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
इसकी सूचना मिलने के बाद रामगंजमंडी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल गोदाम चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
श्री ओम बिरला ने पहली बार 2014 में कोटा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ा और वह जीत गए। पुनः 2019 में चुनाव लड़ते हुए यह विजय हुए। और उन्हें देश की सबसे बड़ी लोकतंत्र की लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया। 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी बनाया है। लगातार तीसरी बार वह कोटा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे हैं। यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होने वाला है।
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काला पूर्व जिला उपाध्यक्ष कौशल बाफना नगर महामंत्री एवं पार्षद अखिलेश मेडतवाल पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश गोइन ओम प्रकाश फौजी नितिन शर्मा नगर उपाध्यक्ष विशाल जैन पार्षद शिवराज मीना रामेश्वर अहीर सुरेंद्र सिंह अजय ठोरा कालू नाकोड़ा शैलेश काला दीपक गुप्ता विशाल गुप्ता महेश नामदेव गोविंद सिंह हनी कथूरिया विपिन भाई गुजराती दिनेश डपकरा ज्ञान चंद जी शर्मा लोकेश आचोलिया धर्मपाल घटोड़ पप्पू मराठा राधेश्याम भूटानी संजय धाकड़ अर्पित विजय आदि मौजूद रहे
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312