बाल ब्रह़चारी प्रदीप भैया ने बाहुबली कॉलोनी में बनने वाले जिनालय की भूमि को देखा
बांसवाड़ा|
बाहुबली कॉलोनी मे प्रस्तावित तेरहपंथी दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के मंदिर निर्माण हेतु परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर गुरुदेव के संघस्थ विधानाचार्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह़चारी प्रदीप भैया “सुयश” अशोक नगर ने अवलोकन किया ओर मंदिर भूमि मे वास्तु शास्त्र से संबन्धित तथा मंदिर निर्माण से पूर्व आगामी चेत्यालय के निर्माण का निर्देशन एवं मार्गदर्शन दिया ।
समाज के मीडिया प्रभारी संकेत जैन ने बताया की समाज के

संरक्षक पवन पारसोंलिया, राजकुमार भरड़ा, अध्यक्ष संजय गांधी, प्रद्युमन शाह, प्रमोद शाह, हेमेन्द्र शाह, चंद्रपाल भरड़ा, चेतनलाल शाह, जयन्तीलाल तलाटी, कनकमल शाह, ललित पिंडारमिया, नरेश कोठारी, सुरेश गांधी, वीरोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया, अनिल जैन, बदामीलाल वोरा, महिपाल मेहता सहित समाजजन ने प्रदीप भैया से निवेदन किया की हम सब की यही भावना है की जल्द से जल्द मंदिर निर्माण हो ताकि हमे धर्म लाभ मिल सके ।

बनेगा विशाल जिनालय
— बाहुबली कॉलोनी के तेरहपंथी दशाहुमड समाज द्वारा जिनालय निर्माण के लिए समाज ने तैयारीयां प्रारंभ कर दी है ।


सभी समाज जनों ने भैया जी से निवेदन किया की आपके माध्यम से शीघ्रता से पुज्य गुरुदेव सुधासागर जी महाराज के दर्शन हो व उनके मार्गदर्शन के अनुसार जिनालय निर्माण की प्रकिया प्रारंभ की जा सके।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
