राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर दर्शन कर शिला स्थापित की

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर दर्शन कर शिला स्थापित की
डोंगरगढ़
राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ पहुंचे जहा उन्होंने जिनालय के दर्शन किए।

 

 

दर्शन उपरांत वे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचे और समाधि स्थल को नमन किया एवं बन रहे समाधि स्थल पर बन रहे गुरु मंदिर में शिलादान एवम शिला स्थापित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।   

श्री भाया गुरुदेव के परम भक्त रहे हैं एवं समय-समय पर गुरुदेव का आशीर्वाद लेने आते रहते थे। 

 

 

 

 

गुरुदेव की प्रेरणा से श्री भाया ने भी कहीं गौशाला एवं निशुल्क पशु पक्षी चिकित्सालय बारां में स्थापित किया है चिकित्सालय को आरंभ हुए 1 वर्ष हो गया है हजारों निशुल्क पशु पक्षियों का ऑपरेशन एवं उपचार हुआ है। 

उन्होंने आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर कहा कि आचार्य श्री महा संत थे और उन्होंने गौशाला हथकरधा भाग्योदय जैसे चिकित्सालय का निर्माण कराया आचार्य गुरुवर एक महामना थे। उनके द्वारा बताए गए कार्यों को आत्मसात करें। यही गुरुदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *