पूज्य मुनिश्री शुद्ध सागर महाराज का रावतभाटा से हुआ मंगल विहार समाजजन ने नम आंखों से दी विदाई
रावतभाटा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 शुद्ध सागर महाराज का मंगलवार की बेला में रावतभाटा से मंगल विहार हो गया।
पूज्य महाराज श्री को समाज जन ने नम आंखों से विदाई दी पूज्य महाराज श्री प्रेरणा से चंबल नदी के तट पर बसे नगर में एक इतिहास लिखा गया और ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हो सका महाराज श्री की प्रेरणा से ही यहां एक भव्य जिनालय का निर्माण हुआ।





मिली जानकारी अनुसार आज की आहार चर्या झरझनी में होगी।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
