आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ,तार की गली , मोती कटरा में भावभीनी विनयाजली दी भक्त हुए भाव विभोर
आगरा
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जन जन के संत थे उनके द्वारा किए गए उपकार एवं उनकी साधना को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी विनयाजली आगरा के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, तार की गली मोती कटरा में दी गई।
मौजूद सभी भक्त जन आचार्य श्री के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट कर रहे थे आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम संध्या जैन एवं पाठशाला के बच्चों ने भक्तिमय मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष पवन जैन बड़जात्या ने आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला। और कहा की गुरुदेव का परिचय किसी परिचय का मोहताज नहीं है।







इसके साथ ही प्रभा जैन बड़जात्या ने गुरुवर के साथ अपनी बचपन की यादों को जब सांझा किया और संस्मरण को सुनाया तो वह भावुक हो उठी।

इसी के साथ विदिशा से आई हेमा दीदी एवं अन्य दीदी ने भी अपने विचार गुरुदेव के प्रति रखें और गुरुदेव के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए। आयोजन के क्रम में आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन महामंत्री पन्नालाल जैन मोती कटरा एवम समस्त कमेटी ने किया। इसी के साथ दीपक जैन वाणी ने अपने भजनों के द्वारा गुरुवर के प्रति अपने भाव प्रकट किए। सभा का संचालन मंदिर कमेटी अध्यक्ष पवन जैन बड़जात्या ने किया। अंत में सभी मौजूद भक्तों ने गुरुदेव के चित्र के समक्ष मंगल आरती की। समारोह की बेला में सभी ने गुरुदेव के प्रति कहा कि गुरु तेरे चरणों में सर को झुका लिया है, जमी पर खड़े आसमान को पा लिया है। सभी में एक स्वर से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जय जयकार का घोष किया तेरे चरणों में हम सब का नमन है विद्यासागर नाम तुम्हारा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
