छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया
चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़
छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया।

मंगलवार की पावन बेला में वह पावन तीर्थ पर पधारे और गुरु चरणों में आए और मंगल आशीर्वाद लिया श्री साहू ने हथकरघा,हस्तशिल्प एवं प्रतिभास्थली का भी अवलोकन किया वह उनकी जानकारी ली। भगवान के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर नर्सरी से कॉलेज तक की पढ़ाई निशुल्क उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने गुरु चरणों में अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि इंडिया नहीं भारत बोलो गुरुवर आपकी ही देन है। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ की पर्यटन क्षेत्र में ऑक्सीजन जॉन बनाने का भी निर्णय लिया जा चुका है। उन्होंने चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र के विषय में कहा कि यहां पर जल्दी रोड बना दिया जाएगा इसका मैं आश्वासन देता हूं।

 

 

 

उसके बाद ही एक और कदम उठाते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जेल में भी हथकरघा केंद्र स्थापित हो ऐसा गुरुदेव आशीर्वाद दे। गृहमंत्री महोदय का क्षेत्र कमेटी द्वारा अभिनंदन किया गया अभिनंदन स्वरूप उन्हे हथकरघा के वस्त्र भेट किए गए।

क्या ठीक लिखा है किसी ने जो पुनः सार्थकता को सिद्ध कर रहा है। जिनकी एक आवाज पर सारे नेता झुक जाते
ऐसे विद्या श्रेष्ठ खिलाड़ी को मेरा शत बार नमन

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *