आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर मानव सेवा के मूल्यों को समृद्ध करना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ओम बिरला
कोटा
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को कोटा में पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में विनयाजली दी गईं।इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला ने आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को भावभीनी विनयांजलि अर्पित की
उन्होंने कहा की आचार्यश्री आजीवन सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चले। सभी धर्मों के अनुयायी उनका सम्मान करते थे।

। उनका व्यापक दृष्टिकोण आध्यात्मिक ज्ञान से भारत को शिखर पर ले जाने की ओर लक्षित था। मुझे भी उनके दिव्य व्यक्तित्व से बहुत कुछ प्राप्त करने का अवसर मिला।




उनके आशीर्वाद ने अनेक अवसरों पर मेरा मार्गदर्शन किया। उनके

आदर्शों को आत्मसात कर मानव सेवा के मूल्यों को समृद्ध करना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का भी आशीर्वाद लिया। पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए एक पुस्तक भी प्रदान की।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

