आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का पारसोला में भव्य मंगल प्रवेश 28 फरवरी को

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का पारसोला में भव्य मंगल प्रवेश 28 फरवरी को पारसोला में  पारसोला वर्षों की प्रतीक्षा 22 वर्षों बाद पूरी होगी अयोध्या के श्री राम 14 वर्ष बाद लौटे थे पहाड़ सोलह परसोला के आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज 22 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद पारसोला पुनः संघ सहित पधार रहे हैं  यह मंगल अवसर आया है 1008 श्री पारसनाथ भगवान जिन बिम्ब एवम समवशरण पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सोलह पहाड़ों से घिरी अनेक जिनालयों की धर्म नगरी पारसोला नगर अनेक मुनिराज, आर्यिका माताजी की जन्म ,दीक्षा, समाधि , पंच कल्याणक नगरी में समवशरण की रचना कई वर्षों पूर्व हुई किंतु पारसोला की भक्ति और श्रद्धा इतनी थी कि उन्होंने संकल्प रखा था कि हम पंचकल्याणक केवल आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज से ही करवाएंगे ।लगभग 15 वर्षों से अधिक समवशरण की रचना पूर्ण हो गई किंतु उम्मीद अरमान यही था कि हम आचार्य श्री से ही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संघ सानिध्य में करवाएंगे। राजेश पंचोलिया से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *