राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करेगा आचार्य सुनील सागर संघ की आगवानीआर एस एस द्वारा भगवान महावीर 2550 वें निर्वाण वर्ष के तहत प्रथम कड़ी कामां से जुड़ेगी
कामां
सर्व समाज द्वारा आचार्य संघ की आरती पाद प्रक्षालन कर कराया जाएगा नगर प्रवेशपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घड़ियां नजदीक आ चुकी है कामा नगरी में प्रवेश के लिए सात द्वारों का निर्माण किया गया है।
आचार्य सुनील सागर द्वार, विजय मती द्वार, आदिनाथ द्वार, शांतिनाथ द्वार,धर्मनाथ द्वार, चंद्र प्रभु द्वार, सन्मति सागर द्वार से कामां नगरी में होगा पंचकल्याणक हेतु अतिथियों का आगमन जैन समाज के साथ साथ जैनेत्तर समाजों के द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया जाएगा।







व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्ण सहयोग के साथ-साथ नगर के मुख्य अधिकारियों को आमंत्रण पत्रिका का वितरण किया तो वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी आचार्य संघ का भाव भीना आगमन करने का निर्णय लिया। कामा के अख्खरवाड़ी स्थित भगत सिंह तिराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आचार्य संघ कीआगवानी की जाएगी। भगवान महावीर का 2550 वें निर्वाण महोत्सव को सम्पूर्ण भारत मे मनाने की घोषणा विज्ञान भवन दिल्ली में सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा की गई थी तो उसी श्रंखला में प्रथम कड़ी को जोड़ते हुए कामां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 2550 वें भगवान महावीर वर्ष में आचार्य सुनील सागर महाराज की भव्य आगवानी होगी।
बड़े बड़े फ्लेक्स बोर्डो,तोरण द्वारो से कामां नगरी को पाटा जा रहा है तो सभी समाज आचार्य संघ की आगवानी को तैयार खड़ा दिखाई दे रहा है।
प्रतिष्ठा महोत्सव के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि 28 फरवरी को रथ यात्रा पर पैराशूट से एवं एक मार्च को जन्मभिषेक शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर द्वारा नगर में पुष्प दृष्टि की जाएगी कामां की जनता में लग रहे कार्यक्रम के विशाल डॉम को देखकर कोतुहल नजर दिखाई दे रहा है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
