आचार्य श्री समय सागर जी को बावनगजा महामस्ताकभिषेक और वर्षायोग का श्रीफल भेंट किया

धर्म

*आचार्य श्री समय सागर जी को बावनगजा महामस्ताकभिषेक और वर्षायोग का श्रीफल भेंट किया

**धामनोद//(निप्र)

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महा मुनिराज के पट्ट शिष्य एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज को गत दिवस बावनगजा ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों और ट्रस्टियों ने भोपाल पहुंच कर बावनगजा सिद्ध क्षेत्र पर पधारने के लिए श्रीफल समर्पित कर आचार्य संघ से निवेदन किया कि आगामी वर्ष 2027 का मंगल वर्षायोग चातुर्मास सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी पर हो एवं आने वाले महा मस्तकाभिषेक में भी अपने पूरे संघ सहित सानिध्य प्रदान करने के लिए निवेदन किया गया

 

,साथ ही ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी बाकानेर द्वारा क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्यों के साथ ही 84 फिट उत्तुंग भगवान श्री आदिनाथ जी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार की भी जानकारी प्रदान की गई, और कई चर्चा आचार्य श्री से की गई ,प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष जितेंद्र गोधा बड़वानी,मंत्री निलेश रावका मानवर,कोषाध्यक्ष मनोज गोधा अंजड़,प्रबंधक इंद्रजीत सिंह मंडलोई और अन्य लोग साथ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *