श्री दिगंबर जैन नेमिनाथ तीर्थक्षेत्र पर आचार्य विद्यासागर महाराज को दिगंबर जैन समाज ने दी भव्य विनयांजलि

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

श्री दिगंबर जैन नेमिनाथ तीर्थक्षेत्र पर आचार्य विद्यासागर महाराज को दिगंबर जैन समाज ने दी भव्य विनयांजलि

नैनवा

रविवार 25 फरवरी 2024 को जयपुर रोड पर दिगंबर जैन नेमिनाथ क्षेत्र पर दोपहर 1:00 बजे आचार्य 108 शिरोमणि जैन संत विद्यासागर महाराज की 18 फरवरी चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ पर समाधि उपरांत भारतवर्ष में आज विनयाजली दी गई।
जिनालय में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष पंच दीप प्रज्वलित कर नौ बार णमोकार महामंत्र का पाठ किया।

 

दीप प्रज्ज्वलन देवेंद्र जैन एडवोकेट, प्रवीण कुमार सरावगी, सुनील मारवाड़ा ,विनोद मारवाड़ा, कमल मारवाड़ा, मोहन मारवाड़ा,के द्वारा किया गया। 

दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी ने बताया की आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को विनयाजली देते हुए सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। 

 

 

 

 

 

पंडित नरेंद्र शास्त्री महावीर कुमार सरावगी देवेंद्र जैन एडवोकेट

श्रीमती वर्षा शाह श्रीमती संगीता जैन मोडीका श्रीमती अनीता जैन लवादर ने आचार्य श्री के संयम तप त्याग आदि के बारे में अवगत कराया बताया की आचार्य श्री ने संपूर्ण भारतवर्ष में एक अपनी अनोखी पहचान बनाई थी।

 

उनके त्याग संयम प्रेरणा जीवन में उतारने पर ही आज हमारा गुरु को विनयाजली देना तभी सफल होगा जब हम उनके बताये हुए धर्म मार्ग पर चलेंगे।
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *