आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ कामां में होगा मंगल प्रवेश सर्व समाज द्वारा की जाएगी आगवानी

धर्म

आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ कामां में होगा मंगल प्रवेश सर्व समाज द्वारा की जाएगी आगवानी

कामां
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पावन सानिध्य प्रदान करने हेतु जैन आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का 28 फरवरी को प्रातः धर्मनगरी कामां में मंगल प्रवेश होगा तो सर्व समाज द्वारा आचार्य संघ की अगवानी की जाएगी।

 

 

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि आचार्य संघ का रविवार को मथुरा चौरासी से कामां की ओर पद विहार प्रारंभ हुआ। आचार्य संघ गोवर्धन, डीग होते हुए कामां में 28 फरवरी को सुबह मंगल प्रवेश करेगा।
रथयात्रा व घटयात्रा 28 फरवरी को प्रातः दीवान मंदिर से प्रारंभ होते हुए बालिका विद्यालय बस स्टैंड पहुंचेगी जहां आचार्य संघ रथ यात्रा में सम्मिलित होगा।

 

कोसी चौराहे पर होगी आगवानी

 

विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों के द्वारा आचार्य संघ की अगवानी कोसी चौराहे पर होगी ऐसा प्रथम बार हो रहा है जब जैन संतों का अभिनंदन करने के लिए कामा का सर्व समाज एक साथ कार्य कर रहा है।
सात द्वारों से कामां नगरी में होगा प्रवेश:-

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा हेतु कामा की सभी दिशाओं में स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है जिनसे अतिथियों व आगुंतकों का प्रवेश होगा। सुनील सागर द्वार, विजयमती द्वार, शांतिनाथ द्वार, आदिनाथ द्वार, धर्मनाथ द्वार, चंद्रप्रभु द्वार, सन्मति सागर द्वार रखा गया है द्वारों का नाम दिया गया हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *