मुनि श्री आदित्य सागर महाराज का विज्ञान नगर में हुआ मंगल प्रवेश
कोटा
आध्यात्मयोगी आचार्यश्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के प्रज्ञावंत शिष्य श्रुतसंवेगी श्रमणरत्न मुनिश्री 108 आदित्यसागर मुनिराज, श्रुतप्रिय श्रमणरत्न मुनिश्री 108 अप्रमितसागर मुनिराज एवं सहजानंदी श्रमणरत्न मुनिश्री 108 सहजसागर मुनिराज का शिक्षानगरी कोटा में मंगलप्रवास चल रहा है.।
इसी क्रम में आज दिनांक 25 फरवरी को प्रातः 07:00 बजे मुनिश्री ससंघ ने रिद्धि सिद्धि नगर से लाडपुरा होते हुए रामपुरा में सभी जिन मन्दिरों के दर्शन करते हुए शॉपिंग सेंटर मन्दिर से एरोड्रम होते हुए विज्ञाननगर जैन मंदिर में भव्य मंगलप्रवेश किया, मुनिसंघ की आहारचर्या भी यहीं सम्पन्न हुई। विज्ञान नगर के समाज बंधुओ ने पूज्य महाराज श्री संघ की भव्य मंगल आगवानी की। 








पूज्य महाराज श्री के मंगलविहार में अध्यक्ष श्री विमल जैन नान्ता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, मनोज जैसवाल, विकास अजमेरा, अनिल ठोरा, दीपक जैन डीसीएम, पारसज बज और पूरा गुरु सेवा संघ रिद्धि-सिद्धि नगर, महावीर युवा मण्डल, विज्ञाननगर और अनेक साधर्मी बन्धु माताएं और बच्चे सम्मिलित रहे और भक्तिभाव से पूज्य मुनिसंघ का सानन्द विहार सम्पन्न कराया
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
