आचार्य विद्यासागर की अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक गुरु विनियांजलि सदभावना सभा का आयोजन पिड़ावा में हुआ
पिड़ावा:
-सकल दिगम्बर जैन समाज पिड़ावा के तत्वाधान में 25फरवरी रविवार को दोपहर 1बजे त्रिलोक पेलेस नई सब्जी मंडी में परम पूज्य 108 श्री सुव्रत सागर महाराज के सानिध्य में अन्तर्राष्ट्रीय सामूहिक गुरू विन्यांन्जली सदभावना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं व सर्व समाज के बन्धुओं ने गुरूवर के प्रति अपनी विनयाजली कर श्रद्धा,भक्ति के साथ उनका गुणानुवाद किया गया।
जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि भारतवर्ष की








पावन धरा पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जैसे महान विभूति ने जन्म लिया और अपने संपूर्ण जीवन के हर अध्याय को अद्भुभुत ज्ञान, असीम करूणा और मानवता के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका सम्यक दर्शन, ज्ञान और चारित्रमय जीवन, आत्मबोध के साथ-साथ लोक बोध के लिए भी था।ऐसे जन जन को सत्मार्ग दिखाने वाले ,आस्था का केंद्र, वर्तमान के कुन्द कुन्द ब्रम्हांड़ के देवता,सन्त प्रवर सन्त शिरोमणि परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज जी का समता पूर्वक समाधि मरण18 फरवरी 2024को चन्द्र गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ में हो गया था जिससे सकल जैन समाज में शोक की लहर चल रही है 25 फरवरी रविवार को दोपहर 1बजे पूरे भारत देश में एक साथ श्रद्धा, भक्ति, के साथ उन्हें सर्व समाज द्वारा विन्यांन्जली समर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलमय मंगलाचरण राजनन्दनी के द्वारा किया गया। पूज्य सूव्रत सागर महाराज, सरोज जैन अध्यापिका , महिला मण्डल अध्यक्ष ममता जैन, निर्मल शर्मा, मीना जैन, विष्णु पाटीदार, जगदीश टेलर ,चिन्मय शास्त्री, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान, यूसुफ रईस, रानी जैन, सुनील शर्मा, डिप्टी सुनील कुमार, आदित्य जैन, दिनेश सेक्रेटरी, प्रदीप जैन, अशोक जैन ,मनोज निड़र, पूर्व जिला प्रमुख भागचंद दांगी, संजय जैन, कोमलचंद जैन, रामेश्वर पाटीदार ,बाबू सिंह कमाल, के के उपाध्याय आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखकर उनका गुणानुवाद किया और उन्हें विनांजलि दी गई कार्यक्रम का संचालन डां.अनिल जैन उपहार ने किया व अन्त में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन चेलावत ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
