भारत का नक्शा बनाकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को दी विनयांजली
मुंगावली
त्याग तपस्या एवं जनमानस कल्याण की मूर्ति महामुनि राज श्री विद्यासागर महाराज की समाधि उपरांत नगर के टी ए वी स्कूल के बच्चों एवम स्टाफ द्वारा भारत का नक्शा बनाकर आचार्य श्री को भावभीनी विनयांजली अर्पित की।
इस अवसर पर एक विनयाजली सभा का भी आयोजन किया गया







इस सभा में स्कूल के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने बताया कि यह संपूर्ण मानव जाति के लिए अपूरणीय क्षति है। महाराज श्री सभी समाजों में पूजनीय थे उनके आदर्श सदा हमें प्रेरित करते रहेंगे। सीईओ पुनीत जैन ने कहा कि इनके जैसे आचार्य श्री त्याग की मूरत थे वैसे ही सभी को अपने जीवन मे एक ऐसा संकल्प ले, एक ऐसा त्याग करे जिसका हम आजीवन पालन कर सके। ऐसे ही भावो से हम आचार्य भगवन को विनयांजली समर्पित कर सकते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
