आचार्य श्री समय सागर महाराज का आज संध्या बेला में चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में होगा मंगल आगमन

धर्म

आचार्य श्री समय सागर महाराज का आज संध्या बेला में चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में होगा मंगल आगमन
डोंगरगढ़
परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के प्रथम दीक्षित शिष्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज का मंगल आगमन आज संध्या बेला में चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में होगा।

 

पूज्य महाराज श्री का बुधवार को संघ सहित मंगल आगमन दरेकसा में हुआ पूज्य महाराज श्री बालाघाट से मंगल विहार करते हुए आ रहे हैं। गुरुवार की संध्या बेला में पूज्य महाराज श्री का संघ सहित चंद्रगिरी तीर्थ पर मंगल आगमन होगा। वे जिनालय दर्शन उपरांत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि भूमि को भी नमन करेंगे।

 

 

 

उन्ही के सानिध्य में 25 फरवरी को होने जा रही आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रति गुरु विनयाजली क्षेत्र पर संपन्न होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *