विद्या विनयांजलि सभा का आयोजन कर आचार्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

विद्या विनयांजलि सभा का आयोजन कर आचार्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया

निंबाहेड़ा।
श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में सकल जैन श्री संघ की ओर से रविवार को आचार्य श्री विद्या सागरजी महाराज के मोक्षगमन पर आयोजित विनयांजलि सभा में श्रद्धालुओ ने आचार्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व का गुणानुवाद कर अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया ।

 

समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार स्थानीय आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय परिसर में रविवार को

दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष सुशील काला एवम् महामंत्री मनोज पटवारी की अगुवाई में आयोजित विनयांजली कार्यक्रम में सदी के महान संत आचार्य विद्या सागर महाराज के बताए मार्ग ओर धर्म दिशा का स्मरण करते हुए।

 

 

 

 

 

 

 

उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व के प्रति समर्पण को सकल जैन समाज से संबद्ध समाज अध्यक्ष सुशील काला, जैन श्वेतांबर खतरगच्छ के सुरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा की पूर्व संभागीय अध्यक्षा इंदु बाला सोनी, श्रीसाधुमार्गी श्रावक संघ के महामंत्री सुशील नागोरी, दिगंबर जैन महिला मंडल अध्यक्षा शशि जैन, पायल जैन, दिगंबर जैन समाज कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी,मंत्री जीवनधर पाटनी,

 

 

मुनि सेवा समिति अध्यक्ष अमित सेठी, उपाध्यक्ष राजेश गंगवाल, जैन श्वेतांबर तेरा पंथ अध्यक्ष बाबू लाल सिंघवी, वंडर सीमेंट के विपुल काला, प्रवचनकार प्रवीणा दीदी अग्रवाल, नरेंद्र पटवारी आदि वक्ताओं ने अपने संघ समाज की ओर से विनयांजलि प्रकट कर
उनकी जीवन पर्यन्त धर्मचर्या पर गुणगान कर अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जिन धर्म को बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज सहित जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज , जैन श्वेतांबर विजयगच्छ श्री संघ ,जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्री संघ, जैन श्वेतांबर खतरगच्छ श्री संघ, जैन श्वेतांबर त्रि स्तुतिक श्रीसंघ ,अखिल भारतीय जैन शांत क्रांत श्रीसंघ, श्री साधुमार्गी श्रावक संघ, वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक श्री संघ के अलावा नगर के विविध सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *