आचार्य श्री विद्यासागर महाराज आचार्य छतीसी महामंडल विधान मे वातावरण विद्यासागरमय हो गया

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज आचार्य छतीसी महामंडल विधान मे वातावरण विद्यासागरमय हो गया

रामगंजमंडी

विगत तीन दिनों से संस्कारों का श्रंखनाद करते हुए संस्कार शिविर चल रहा जिसमे हर वर्ग ज्ञान गंगा मे सराबोर हो रहा है और धार्मिक शिक्षा अध्यन कर रहा है इसी क्रम रविवार को आचार्य विद्यासागर महाराज छतीसी महामंडल विधान किया गया जिससे वातावरण भक्तिमय होने के साथ विद्यासागरमय हो गया

 

 

 

 

शिविर संयोजक आकाश जैन आचार्य ने बताया की प्रातः बेला मे श्रीजी का अभिषेक एवम शांतिधारा की गई दो मुख्य पांडुकशिला पर शांतिधारा का सोभाग्य दिलीप कुमार अरुण विनायका संजय आकाश बागडिया अशोककुमार महावीर बाबरिया को प्राप्त हुआ

इसके बाद आचार्य गुरुवर विद्यासागर छतीसी महामंडल विधान किया गया इस विधान मे विशेष बात यह रही एक साथ छतीस परिवारों ने छतीस मंडलों पर एक साथ यह महामंडल विधान किया गया यह नगर मे पहला अवसर था जब एक साथ छतीस परिवारो ने यह विधान किया जो एक कीर्तिमान लिख गया सभी भक्ति से ओत प्रोत रहे हर कोई भक्ति मे मगन दिखाई दे रहा था इस महामंडल विधान मे आचार्य परमेष्टि के छतीस मूलगुणों का वर्णन किया गया है।

 

 

 

 

महामंडल विधान मे सोधर्म इंद्र बनने का सोभाग्य प्रधुमन अमन अभिकरण अमय अमोय सुरलाया परिवार को प्राप्त हुआ इन्ही के द्वारा मुख्य दीप स्थापना व मंगल कलश स्थापित किया गया महामंडल विधान मे आचार्य विनोद जैन ने चांदनी फीकी पड़ जाए भजन से सभी को भक्ति से ओत प्रोत कर दिया एवम हेमंत जैन आचार्य के भक्तिमय भजन सुन भक्त अपने आप को झुमने से नहीं रोक पाए लगभग पांडाल खचाखच भर हुआ था मंदिर परिसर जय गुरुदेव आचार्य श्री की जयजयकार से गुंजायमान रहा विधान उपरान्त भक्ति मे झूमते हुए मंगल आरती की गई इसके बाद अल्पाहार का आयोजन हुआ जिसका सोभाग्य दिलीप कुमार अरुण कुमार विनायका परिवार को दिलीप विनायका वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्राप्त हुआ ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *