आज का मनुष्य पैसों के पीछे भागता है शरीर पर ध्यान नहीं देता आदित्य सागर महाराज मुनि संघ सानिध्य में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का सोगरिया दिगंबर जैन मंदिर में हुआ शुभारंभ
कोटा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य श्रुत संवेगी परम पूज्य मुनि श्री 108 आदित्य सागर महाराज संघ सानिध्य में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
पूज्य मुनि श्री का प्रातः की बेला में कोटा जंक्शन स्थित जैन मंदिर से सोगरिया मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर की और मंगल विहार हुआ एवं उन्हीं के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ शुभारंभ के क्रम में ध्वजारोहण एवम शोभा यात्रा निकाली गई।
सोगारिया के जैन मंदिर में 700 वर्ष प्राचीन मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा है जो बहुत ही अतिशयकारी है, जिसे गुरूवार नवीन वेदिका में विराजमान मुनि संघ सानिध्य में किया जाएगा।





पूज्य महाराज श्री आदित्य सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में आज के मनुष्य के विषय में कहा कि आज का मनुष्य भटक रहा है, चिंताओं में घिरे रहता है। पैसों के पीछे भागता है। शरीर पर ध्यान नहीं देता। 50 साल तक तो खूब पैसा कमा लेता है बिना शरीर का ध्यान रखें।
लेकिन इसके बाद इस पैसे को अपने शरीर के लिए डॉक्टर और अस्पताल में बर्बाद कर देता है। महाराज श्री ने कहा कि संतों ने कहा है कि व्यक्ति अपनों के बीच रहे, अपनों का साथ दे। और अपनों की मदद करें।
उन्होंने कहा जिसके पास दृढ़ निश्चय है, अगर वह गरीब है तब भी वह अपने आप में अमीर है। जिसके पास दृढ़ निश्चय नहीं है, वह अमीर तो है पर गरीब है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
