आज के वर्तमान समय में व्यक्ति निरंतर धन के पीछे भाग रहा है प्रसन्नसागर महाराज

धर्म

आज के वर्तमान समय में व्यक्ति निरंतर धन के पीछे भाग रहा है प्रसन्नसागर महाराज
पारसनाथ
शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर इन दिनों भक्ति से सराबोर है जहां निरंतर आध्यात्मिक की धर्म की गंगा बह रही है जिसमें मौजूद भक्त डुबकी लगा रहे हैं। पूज्य गुरुदेव अंतरमना प्रसन्न सागर महाराज के सानिध्य में द्वितीय दिवस भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा पूजन उपरांत समस्त आचार्य वह मुनि संघ के चरणों में अर्ध समर्पित किए गए।

 

 

 

 

पूज्य गुरुदेव प्रसन्नसागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए चेहरे की प्रसन्नता बरकरार रखने की बात करते हुए कहा कि जीवन में उतना ही धन कमाना जितने में चित्त की शांति वह चेहरे की प्रसन्नता बरकरार रहे। पूजा श्री ने आगे कहा कि आज का व्यक्ति वर्तमान समय में निरंतर धन के पीछे भाग रहा है। शांति नहीं है, चेहरे पर प्रसन्नता नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा अरे भाई धन उतना कमाओ जितने में मन की शांति व चेहरे की प्रसन्नता बनी रहे। हर व्यक्ति अपने अपने कर्तव्य को जिम्मेदारी पूर्वक नहीं बोझ समझ कर कर रहा है।

पूज्य गुरुदेव ने सीख देते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने कार्य को सहजता से कर सकता है, यदि उसके पास तृप्ति हो तो,प्राप्ति से तृप्ति नहीं है, जो प्रश्न है उससे खुश नहीं है, जो नहीं है उसकी चिंता कर दुखी है।

पूज्य गुरुदेव का बीसपंथी कोठी में हुआ मंगल आगमन

काफी लंबे समय के बाद पूज्य अंतरमना प्रसन्ना सागर महाराज का सोमवार की बेला में संघ सहित बीसपंथी कोठी मैं मंगल आगमन हुआ। उन्होंने मंदिर जी में पहुंचकर श्री जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उसके उपरांत आचार्य संघ के सानिध्य में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसी तरह इसी तारतम्य में अनेक कार्यों का लोकार्पण जिसमें बीसपंथी कोठी में पारसनाथ जलपान गृह, भोजनशाला का हुआ।

जनप्रतिनिधि वह मेला समिति का किया गया सम्मान

आयोजन के क्रम में महोत्सव की पंडाल समिति का आचार्य महाराज के सानिध्य में मधुबन पंचायत के जनप्रतिनिधियों का एवम पीरटांई प्रमुख, उपप्रमुख,मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, मधुबन के कई गणमान्य के साथ-साथ मधुबन जैन संस्था के प्रबंधक जैन समाज मधुबन के सत्येंद्र जैन, विनोद जैन, मनोज जैन का मंच पर सम्मानित किया गया।

पारसनाथ मकर सक्रांति मेला समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया मजदूर संगठन समिति के अध्यक्ष अजीत राय व द्वारिका राय को महाराज श्री द्वारा मंगल आशीष प्रदान किया गया। सम्मेद शिखर स्वच्छता समिति के भारत साहू के साथ-साथ तेज नारायण महतो, विद्याभूषण मिश्र, संतोष जैन, रंजीत सिंह आदि का महोत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। वही संध्या बेला में टीवी कलाकार कवि शैलेश लोढ़ा, अजातशत्रु, गौरव चौहान, मोनिका देहलवी, ने भीआचार्य श्री का आशीर्वाद लिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *