व्यापार महासंघ की मीटिंग में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने का लिया निर्णय
कामां
व्यापार महासंघ कामां के अध्यक्ष कमल अरोड़ा की अध्यक्षता में सभी व्यापारी बंधुओ के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित सभी व्यापारियों ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को आनंदपूर्वक मनाने एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया।
मीटिंग में कैलाश लोहिया,दिलीप अरोड़ा, लालचंद सिंघल,रामशरण









दनगस, खेमराज मातुकी वाले, सफीक सरपंच,सतीश छाबड़ा, रमेश मंगला,बृजमोहन गर्ग,पवन गुलाटी,गिरधारी खण्डेलवाल, ज्ञान सिंह फौजदार,तिलक अरोड़ा,राजा बजाज,दीपक तमोलिया, आदि ने एक स्वर से कहा कि यह महोत्सव सम्पूर्ण कामवन बस्ती का है और इसे सब मिलकर आयोजित करेंगे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के रवि जैन बीमा वाले, संजय जैन बड़जात्या, अनिल जैन लहसरिया,सचिन जैन मुंबई वाले ने सभी का आभार प्रकट किया
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
