निवाई मे परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजली व विनयांजलि देकर निकाला मौन जूलूस
निवाई।
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में जैन समाज के महान संत परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि के पश्चात सोमवार को प्रातः जैन नसियां स्थित संत निवास पर विनयांजलि व श्रद्धांजलि देकर विशाल मौन जुलूस निकाला गया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संधी ने बताया कि विशाल मौन जुलूस जैन नसिया से रवाना होकर चौहटी बाजार बिचला जैन मंदिर सब्जी मंडी बड़ा बाजार होता हुआ श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचा जहां पंडित सुरेश चंद शास्त्री द्वारा शांति पाठ व णमोकार मंत्र के साथ मौन जुलूस का समापन किया गया। इससे पूर्व आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा का आयोजन नसिया जैन मंदिर स्थित संत निवास में आयोजित हुआ जिसमें पंडित सुरेश कुमार शास्त्री ने विनयांजलि देते हुए कहा कि आचार्य श्री जैन समाज के साथ-साथ संपूर्ण विश्व को सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाकर आत्मिक बौध की और ले जाने वाले संत थे विद्यासागर महाराज।







उनकी अनुभूति हमारे मन हृदय में अनंत काल तक अमर रहेगी
महिला मंडल की हेमा बनेठा ने विनयांजलि देते हुए आचार्य श्री की जीवनी पर प्रकाश डालकर बताया कि आचार्य श्री जन-जन के कल्याण की भावना रखने वाले थे।समाज के हुकमचन्द जैन ने विनयांजलि देते कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज के अचानक चले जाने के कारण संपूर्ण भारतीय श्रमण संस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान महावीर प्रसाद पराणा महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा विनोद पांडया मुकेश बनेठा विमल जौंला के साथ जैन समाज के अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल शिखरचंद काला मनोज पाटनी हेमचंद संघी मूलचंद त्रिलोक चंद पांडया त्रिलोक रजवास हितेश छाबड़ा त्रिलोक सिरस शंभु कठमाणा नितिन रजवास सुरेश पाटनी महावीर प्रसाद छाबड़ा ताराचंद गोयल विमल सोगानी नवरत्न टोंग्या अतुल ठोल्या मनन दत्तवास पदमचंद जैन अजीत काला सहित अनेक लोग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
