संपूर्ण भारतवर्ष में 25 फरवरी को एक साथ होगी आचार्य गुरुवर विद्यासागर के प्रति गुरु विनयाजली गुरुवर की समाधि स्थल पर उनका अस्थि कलश भी रखा जाएगा

आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज

संपूर्ण भारतवर्ष में 25 फरवरी को एक साथ होगी आचार्य गुरुवर विद्यासागर के प्रति गुरु विनयाजली गुरुवर की समाधि स्थल पर उनका अस्थि कलश भी रखा जाएगा
डोंगरगढ़
महामना आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की अस्थियों का संचय मंगलवार की बेला में किया गया।

 

 

इसका संचय कर कलश में रखकर गुरुदेव की समाधि स्थल के पास दर्शनार्थ हेतु रखा गया है। बाद में समाधि भूमि के निर्माण के समय इसे वहां विराजित किया जाएगा।

इसी के साथ यह निर्णय लिया गया है कि 25 फरवरी को एक समय संपूर्ण भारतवर्ष में दोपहर 1:00 बजे गुरु की प्रति विनयाजली होगी इस क्षेत्र पर आने वाला हर व्यक्ति गुरुवर की समाधि स्थली को नमन करके गुरुदेव को स्मृति में ला रहा है।

 

 

 

 

जानकारी अनुसार निर्यापक निर्यापक श्रमण एवम गुरु आज्ञा से आचार्य पद पर पदासीन होने वाले समय सागर महाराज 22 फरवरी को चंद्रगिरी तीर्थ पर प्रवेश करेंगे। उसके बाद गुरुदेव के अस्थि कलश को समाधि भूमि के जमीन के नीचे स्थापित किया जाएगा।  संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *