सर्व समाजजनों ने किया श्रद्धा भक्ति से आचार्य पूज्य आनंद चंद सागर सूरी महाराज का भावपूर्ण अभिनंदन। ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ।

धर्म

सर्व समाजजनों ने किया श्रद्धा भक्ति से आचार्य पूज्य आनंद चंद सागर सूरी महाराज का भावपूर्ण अभिनंदन। ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ।

रामगंजमंडी

मुमुक्षु संयम मेहता को दीक्षा देने पधारे आचार्य पूज्य आनंद चंद सागर सूरी महाराज साहब का रामगंजमंडी नगर में ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ पूरे मार्ग को स्वागत द्वार लगाकर सजाया गया कदम कदम पर अक्षत वर्षा एवं चरण वंदन कर पूज्य गुरु भगवन्तों का सर्व समाज द्वारा अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया।

 

 

 

संसार की अनित्यता और असारता को पहचानो आचार्य श्री आनंद चंद सागर सूरी महाराज

परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री आनंद चंद सागर सूरी महाराजजैन श्वेतांबर मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आशीर्वचन देते हुए कहा की 1100 किलोमीटर का पैदल विहार करके यहां पहुंचे हैं गर्मी बहुत तेज है पसीने में नहा गए पर प्रवेश के दौरान आपका उत्साह श्रद्धा भक्ति देखी तो अब मुझे मेरे पसीने से परफ्यूम की खुशबू आ रही है। आपके उत्साह ने हमारी थकान को गायब कर दिया है हमारा 1100 किलोमीटर चलना सार्थक हो गया है प्रवेश में आपकी भक्ति और उत्साह देखकर सही कहूं तो मेरे मन में यहां चातुर्मास करने की इच्छा जागृत हो गई है। हमारा अगला चातुर्मास अहमदाबाद में है मैं चाहता था कि संयम मेहता की दीक्षा भी अहमदाबाद में हो जाए तो हमें इतना लंबा पैदल नहीं चलना पड़ेगा साढ़े 500 किलोमीटर आप चलोगे साढ़े 500 किलोमीटर हम चलेंगे आधे आधे में काम हो जाएगा लेकिन मेहता परिवार की रामगंजमंडी में ही दीक्षा करवाने की तीव्र इच्छा थी हमें लग रहा था की मेहता परिवार बेवजह की जिद कर रहा है पर यहां आकर लगा की वह सिर्फ मेहता परिवार नहीं रामगंजमंडी के सर्व समाज की भक्ति भावना थी। भगवान की कृपा हुई और आज फिर भक्ति जीत गए।

 

 

पूज्य आचार्य ने कहा कि हम शुभ के चाहक बने ,शुभ के ग्राहक बने ,शुभ के संवाहक बने दीक्षा का महान महत्व समझाते हुए कहा की एक दिन के लिए भी दीक्षा का पालन करने वाले के लिए मोक्ष और देवलोक के दरवाजे खुल जाते हैं। दीक्षा धर्म के महत्व को पहचानो दीक्षा जीवन महान है। हर श्रावक श्राविका के मन में दीक्षा ग्रहण करने की अभिलाषा आकांक्षा होनी चाहिए।Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

पूज्य आचार्य ने कहा की सब अपनी अपनी तरह से दीक्षा महोत्सव मनाएंगे कोई नाच गाकर मनाएगा कोई त्याग तपस्या के साथ इस मार्ग पर चलने का संकल्प मन में जगाएगा सभी को अपनी अपनी मान्यता के अनुसार दीक्षा महोत्सव का लाभ मिलेगा ।

 

 

 

पूज्य आचार्य ने कहा कि संसार की अनित्यता और असारता को पहचानो। विश्व के चौधरी को मालूम नहीं था छोटे से देश ईरान ने ट्रंप का पंप हिला दिया इच्छाएं पूरे होने वाली नहीं है और आयुष्य घटता जा रहा है। विस्तार और विवाद में समय मत उलझो, धर्म पुण्य दान करने का जब भी मन में आए तुरंत करो।

 

 

 

दीक्षा महोत्सव प्रवक्ता वीरेन्द्र जैन ने बताया कि प्रखर विद्वान आचार्य श्री आनंदचंद्र सागर सूरी जी महाराज साहब का इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर (राजेन्द्र जी मेहता निवास) से मंगल प्रवेश हुआ जहां सर्वप्रथम पूज्य साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी एवं बहन महाराज साहब युगादि प्रिया श्री जी दादा दादी राजेंद्र मेहता प्रेमलता मेहता माता-पिता प्रियंका संदीप मेहता दीक्षा महोत्सव संरक्षक ज्ञानचंद डांगी अध्यक्ष धर्मचंद सकलेचा संयोजक तेजमल सराफ ने गुरुदेव की अगवानी कर अभिनंदन किया।

 

 

वहाँ से भव्य जुलूस प्राइवेट बस स्टैंड चौराहा, अंडरपास, थाना चौराहा, बाजार नंबर एक, माल गोदाम चौराहा, शाहजी तिराहा, बाजार नंबर छह, पुराना अस्पताल चौराहा पहुंचा मार्ग में सर्व समाजजनों धाकड़ समाज अध्यक्ष ब्रजमोहन , माहेश्वरी समाज अध्यक्ष मुकेश नेमीचंद इंडानी कालूराम उमेश महेश्वरी ,गायत्री परिवार के बद्रीलाल कल पंकज कल आशीष पोरवाल, आरोग्य भारती के योगेंद्र शर्मा धीरू समरिया बहादुर जादौन गोपाल गुप्ता, श्री गोवर्धन परिक्रमा समिति संपत सोनी संतोष पोरवाल ,गुर्जर समाज के पूर्व पाली का उपाध्यक्ष ओम गुर्जर पूर्व पाली का अध्यक्ष संतोष गुर्जर कोटा स्टोन संगठन पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला बाबूलाल भड़ाना , बघेरवाल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष महेन्द्र जैन , कोटा स्टोन एसोसिएशन सचिव अखलेश मेड़त वाल ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश काला विशाल जैन नरेन्द्र राजा , भारत विकास परिषद अध्यक्ष राधेश्याम सिंघवी , खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष भरत जोशी जगदीश गांधी अशोक जैन , सकल दिगंबर जैन समाज दीपक शाह चक्रेश जैन धीरज चेलावत, रामपथ समिति संजय पतीरा यशवंत शाह , अरहम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप अध्यक्ष पारस सेठी संजय विजावत दिलीप सर्राफ , मोबाइल एसोसिएशन ब्रजेश पोरवाल आशु डागा , पोरवाल समाज अध्यक्ष दिनेश डपकरा बालाराम फरक्कया, मेडतवाल समाज संरक्षक रामदयाल गुप्ता कन्हैयालाल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता रामेश्वर , अग्रवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश गोयल, गोपाल गर्ग, श्याम सुन्दर ओम अम्बे, रमेश गोइंन द्वारा गुरुजनों का चरण वंदन कर स्वागत अभिनंदन किया गया। दिक्षार्थी संयम मेहता का बहुमान किया गया।

 

जुलूस जैन श्वेतांबर मंदिर पहुँचा जहाँ धर्मसभा आयोजित हुई।

श्री श्वेतांबर जैन महिला मंडल की बहन अंतिम बाला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया अंशुल मेहता ने कविता पाठ किया प्रकाश धारीवाल ने सर्व समाज का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया संचालन राजेश जैन नलखेड़ा ने किया।

आचार्य श्री ने प्रवचन में भक्ति उल्लास के विषय में कहा कि शबरी ने भक्ति से पुकारा तो राम चले आए, सुदामा ने भक्ति से पुकारा तो कृष्ण चले आए। रामगंज मंडी वालों ने भक्ति से पुकारा तो हम चले आए।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *