समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था मालवा प्रांत के प्रतिभा सम्मान समारोह में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को भावभीनी विनयांजली दी गई एवं विभिन्न प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का किया गया सम्मान
रामगंजमंडी
क्षेत्र के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था मालवा प्रांत के प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस आयोजन की शुरुआत में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन श्री निर्मल कुमार जैन केंद्रीय अध्यक्ष नरेश सुरलाया केंद्रीय महामंत्री, जैनेंद्र सावला अध्यक्ष मालवा प्रांत, श्री पारस हरसोला महामंत्री मालवा प्रांत, सुभाष सेठिया, संपादक बघेरवाल दर्पण, डॉ नवीन सामरिया अध्यक्ष महावीर कल्याण समिति, श्री नवीन दुगेरिया महामंत्री महावीर कल्याण समिति, श्रीमती प्रमिला दुगेरिया संयोजक महिला प्रकोष्ठ मालवा प्रांत, श्रीमान सुरेश कुमार बाबरिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंगलाचरण श्रीमति उमा डुंगरवाल शामगढ़ द्वारा किया गया।

आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रति भावांजली अर्पण करते हुवे श्रीमान सुभाष सेठिया ने कहां की आचार्य श्री ने अनेकों को दीक्षा देकर उनका जीवन उन्नत बनाया है आचार्य श्री ने जैनत्व को जीवन दिया है।
![]()
और परमपिता परमात्मा से कामना करता हूं कि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो।। रामगंज मंडी नगर के श्री सुरेश बाबरिया ने भी अपनी भावांजली प्रकट करते हुए ऐसे विद्याश्रेष्ठ खिलाड़ी को मेरा शत बार नमन भजन गाकर दी। इस अवसर पर श्री अरुण हरसोला मंदसौर ने कहा कि आचार्य श्री की समाधि होने से जैनतर समाज भी दुखी है क्योंकि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन जगत के नहीं अपितु जन-जन के संत थे आचार्य श्री के विषय में बोलना सूरज को दीपक दिखाने के बराबर है। श्रीमती प्रभा सामरिया ने भी आचार्य श्री के इंदौर वर्षा योग की स्मृति साझा करते हुए इंदौर चातुर्मास में ही मैंने जाना कि सच्चे अर्थों में धर्म क्या होता है और तभी से मेरी आध्यात्मिक रुचि बड़ी । रामगंज मंडी नगर के प्रशांत आचार्य ने गुरुदेव के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट किए।

इस अवसर पर मालवा प्रांत के अध्यक्ष जैनेंद्र सांवला ने कहां की आप सभी के सहयोग से में यह सब दायित्व निभा रहा हूं आगामी योजना में हमारी संस्था शिक्षा स्वास्थ्य को केंद्रित करते हुए कार्य करेगी आने वाले समय में मालवा ग्रुप इंश्योरेंस की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि हम यह चाहते हैं कि युवा पीढ़ी हमसे जुड़े, खेल में भी आगे बढ़े और जो आगे बढ़ेंगे हम उनका सम्मान भी करेंगे। हमने समाज की बुजुर्गों ,अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों एवम खेलकूद एवं अन्य स्पर्धा में आगे आने वालों को एवं पदक प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया है। साथ ही अच्छे कार्य करने वाले समाजसेवियो में से एक को बघेरवाल रत्न सुशोभित किया जाता है। और आगे भी करेगी।

इस अवसर पर मालवा प्रांत महामंत्री पारस हरसोरा संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि हमने धार्मिक यात्राओं को पूर्ण करके संकल्प को मूर्त रूप दिया है और हमारी संस्था अनेक गतिविधियां संचालित करती है जिसमें हमें सभी समाज जनों का निरंतर सहयोग मिलता रहता है।

हमारी संस्था हर वर्ष मेघावी छात्रों को सम्मानित करती है एवं उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है। हमने कोरोना कल में भी 6-6माह का राशन जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया है। श्रीमान जय प्रकाश सेठिया ने बताया कि समूह एक उन्नत कार्य कर रहा है हम बघेरवाल समाज की जनगणना कर रहे हैं। उसमें हमें सहयोग प्रदान कीजिए इसके लिए हमने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सुविधा भी प्रदान की हुई है उन्होंने कहा कि संस्था का विकास समाजसेवियों के सहयोग से होता है, और हमें जनगणना के इस कार्य में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर महावीर कल्याण समिति के नवीन सामरिया, एवं नरेश सुरलाया ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अनेक परीक्षाओं में उन्नत अंक लाने वाले व 10th 12th आदि में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया एवं अन्य खेल स्पर्धाओं व सामाजिक संस्थाओं में कार्य हेतु समाज सेवियों का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में बघेरवाल समाज का सर्वोच्च सम्मान *बघेरवाल रत्न* रामगंजमंडी के समाज श्रेष्ठी श्री सुरेश जी बाबरिया को उनकी समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं यथा जिनालय, वेदी जी, शिखर, मान स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, धर्मशालाएं, गौशाला निर्माण, संतो के आहार विहार प्रबंधन इत्यादि कार्यों के लिए प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का कुशल संचालन श्रीमती प्रमिला दुगेरिया एवम पारस हरसोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा सभी का आभार जताते हुए क्षेत्र कमेटी का भी आभार जताया। साथ ही क्षेत्र कमेटी के महामंत्री रितेश भाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं के साथ विशेष सहयोग हेतु अभिषेक जैन लुहाड़िया का भी सम्मान किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट






