सर्व समाज की बैठक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न करने का लिया दायित्वजैन समाज द्वारा आयोजित सर्व समाज की सामूहिक बैठक में आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि

धर्म

सर्व समाज की बैठक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न करने का लिया दायित्वजैन समाज द्वारा आयोजित सर्व समाज की सामूहिक बैठक में आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि
कामां
जैन समाज कामां व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामा के तत्वाधान में सर्व समाज के पदाधिकारियो, पार्षद गणों एवं समाजसेवी संस्थाओं की संयुक्त बैठक कोट ऊपर स्थित राधा वाटिका में आयोजित कर आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में आगामी 28 फरवरी से 4 मार्च तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को मिलकर आयोजित कराने की सहमति व्यक्त की गई।

 

 

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के प्रचार प्रभारी रवि जैन टाल वाले ने बताया कि सर्वसमाज की बैठक का प्रारम्भ आचार्य विद्या सागर महाराज व जैन आर्यिका विजयमती माताजी के चित्र का अनावरण कर किया गया।

 

कैलाश सोनी स्वर्णिम ने गुरु वन्दना प्रस्तुत की। बैठक में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव को सानंद पूर्ण करने की सभी ने एक स्वर से जिम्मेदारी ग्रहण की तो वहीं पार्षद महेश शर्मा,उदयभान

 

 

 

 

 

यादव,चन्द्रशेखर शर्मा,हजारी लाल आर्य, कैलाश लोहिया रमेश मंगला, डॉक्टर मदनलाल खंडेलवाल,लालचंद सिंघल, कमल अरोड़ा, दिलीप अरोड़ा,रामशरण दनगस ने कहा कि यह मेला केवल जैन समाज का नही है यह सम्पूर्ण कामां बस्ती का मेला है जिसमे सभी समाज तन मन धन से सहयोग प्रदान करेंगी।

 

महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने सभी से निवेदन किया की महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सत्येंद्र प्रसाद जैन, महावीर प्रसाद जैन,गजेंद्र जैन बड़जात्या,दीपक जैन सर्राफ,विकास जैन बड़जात्या,रवि जैन, भारत जैन, मयंक जैन ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रकट करते हुए मेले में शामिल होने की अपील की।

*आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि* कार्यक्रम के अंत मे सर्वसमाज द्वारा जैन समाज के सर्वोच्च संत आचार्य विद्यासागर महाराज को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तो वक्ताओं ने कहा की विद्यासागर महाराज जैन ही नहीं जन-जन के संत थे। मीटिंग में खण्डेलवाल ,अग्रवाल,यादव, जाट,पंजाबी,मीणा,गुर्जर,स्वर्णकार जाटव,सैन, सैनी,ब्राह्मण,लोधा,कोली समाज व पंचकल्याणक के पदाधिकारियों सहित जायंट्स ग्रुप आफ कॉमवन,अपना घर सेवा समिति, यथार्थ सेवा समिति कामवन जीव सेवा समिति व बृजवानी साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *