रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व सुरेश कुमार बाबरिया दौतड़ा वाले को बघेरवाल रत्न से देकर सम्मानित किया गया

धर्म

रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व सुरेश कुमार बाबरिया दौतड़ा वाले को बघेरवाल रत्न से देकर सम्मानित किया गया
रामगंजमंडी
क्षेत्र के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था मालवा प्रांत के द्वारा रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व सुरेश कुमार बाबरिया दौतड़ा वाले को बघेरवाल रत्न से देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, केंद्रीय महामंत्री नरेश सुरलाया, मालवा प्रांत अध्यक्ष जैनेंद्र सावला, मालवा प्रांत महामंत्री पारस हरसोला, बघेरवाल दर्पण संपादक सुभाष सेठिया, महावीर कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ नवीन सामरिया, नवीन दुगेरिया महामंत्री महावीर कल्याण समिति, श्रीमती प्रमिला दुगेरिया संयोजक महिला प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के द्वारा प्रदान किया गया।

 

 

यह सम्मान बघेरवाल समाज का सर्वोच्च सम्मान कहलाता है श्री बाबरिया को यह यह सम्मान उनकी समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं, यथा जिनालय, वेदी जी, शिखर, मान स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, धर्मशालाएं, गौशाला निर्माण, संतों की आहार विहार प्रबंधन इत्यादि कार्यों के लिए प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उनके द्वारा निर्धन बच्चों की पढ़ाई हेतु सहयोग प्रदान किया जाता रहा है इसके साथ ही सभी को साथ लेकर चलना और समाज में आगे रहकर कार्य करना उनकी कार्य क्षमता को दर्शाता है और उनकी धर्म निष्ठा को बताता है।

 

वे अपने पिता कस्तूरचंद बाबरिया, मातोश्री धापूबाई द्वारा दिए गए संस्कारों एवं कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उनको पुरस्कार उन्हें सम्मानित किए जाने पर सभी में हर्ष है और उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *