आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा

धर्म

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
डोंगरगढ़।
दोपहर की बेला में संतों के संत महा संत महामना आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अंतिम यात्रा एवं अंतिम दर्शन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

भक्तों में अपने गुरु के अंतिम दर्शन करने के इतना सैलाब उमडा की स्थिति पुलिस नियंत्रण से भी बाहर होने लगी,

सुबह से ही भक्तों का हजूम गुरु दर्शनों के लिए आता रहा लगभग 11 से 12 के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब बहुत अधिक बढ़ गया आलम यह रहा की अतिथि भवन के सामने सैकड़ो की संख्या में लोग जुट गए जय गुरुदेव जय गुरुदेव विद्यासागर महाराज की जय जयघोष गूंजने लगे।

पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं बनाई एवं तैयारी रख रखी थी लेकिन आस्था और गुरुदेव के प्रति श्रद्धा का यह सैलाब के आगे व्यवस्थाए फीकी पड़ गई। ऐसे महान संत के अंतिम दर्शन के लिए एवं एक झलक पाने को भक्त आतुर रहे।

गुरुदेव के डोले को हाथ लगाने के लिए भीड़ रही आतुर एवं मौजूद भक्त हुए भावुक


दोपहर की 1:00 बजे की बेला में आचार्य श्री की पार्थिव देह को डोले में विराजमान किया गया। जब डोले में विराजमान किया गया तो मौजूद भक्त भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम थी। गुरुदेव की जय गुरुदेव की जय जय के जयघोष गूंज रहे थे। जैसे ही डोला यात्रा प्रारंभ हुई हर कोई गुरुदेव को करीब से देखना चाहता था और उस डोले को छूना चाहता था जिसमें गुरुदेव विराजमान थे। लोग उस पर हाथ लगाने को टूट पड़े। और हो क्यों ना यह ऐसे महामना संत जो इस युग को एक निधि दे गए। क्योंकि ऐसे संत इस भू वसुंधरा पर बिरले ही होते है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *