प्रसिद्ध भामाशाह अशोक पाटनी आरके मार्बल किशनगढ़ ने वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का लिया आशीर्वाद
सलूंबर
मार्बल किंग भामाशाह संत सेवा में तन मन धन से समर्पित समाजसेवी जैन गौरव अशोक पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने सलूंबर पहुंचकर वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया।

श्री पाटनी अपनी निजी हेलीकॉप्टर से परिवार सहित सलूंबर पधारे उनके सलूंबर पहुंचने पर श्री आदिनाथ पंचकल्याणक कमेटी एवं स्थानीय जैन समाज ने हेलीपैड पहुंचकर उनकी अगवानी की एवं उनका अभिनंदन किया। 

उसके उपरांत वे परिवार सहित जैन बोर्डिंग सलूंबर पहुंचे जहां उन्होंने आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज एवं समस्त संघ का मंगल आशीर्वाद लिया आपको बता दें कि यह समय-समय पर पूज्य गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद लेने आते रहते हैं।


इनका सेवा समर्पण गुरुदेव के प्रति सदा बना रहता है। गुरुदेव के मंगल आशीष उपरांत उनका जैन बोर्डिंग सलूंबर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा अतिथि देवो भव को चरितार्थ करते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका भी भेंट की गई।

एवम उन्हें इस भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आने हेतु निमंत्रण देते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका भी भेंट की गई। उन्हें इस भव्य पंचकल्याणक महोत्सव में आने हेतु निमंत्रण प्रदान करते हुए उन्हें विनम्र निवेदन भी किया गया। उनके विषय में जितना लिखा जाता है कम हो जाता है क्योंकि इतने उच्च स्तर पर होने के बावजूद भी इन्हें किसी उच्च स्तर पर होने के बावजूद इनका समर्पण इनकी सादगी सभी के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत उदाहरण है।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
