मुनि द्वय की चरण वंदना के साथ पद विहार कर रामगंजमंडी के भक्त हुए नोनिहाल
रामगंजमंडी
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्मद सागर जी महाराज के विहार में सम्मिलित होकर रामगंजमंडी के भक्तो ने मुनि द्वय की वैयावृति एवं कोटा से केशोरायपाटन तक विहार का लाभ प्राप्त किया।
केशोरायपाटन पहुंचकर भक्तों ने अतिशयकारी 1008 श्री
मुनिसुव्रतनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा का लाभ भी
प्राप्त किया। एवं मुनि द्वय की चरण वंदना के साथ आहार कराने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।भक्त मंडल में
रामगंजमंडी से नितिन सबद्रा, भूपेंद्र कुमार जैन, नितेश कुमार ठाई सम्मिलित हुए।
पूज्य मुनिसंघ के क्षेत्र पर पहुंचने पर क्षेत्र कमेटी द्वारा महाराज
श्री संघ की पद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर उनकी अगवानी
की उसके उपरांत महाराज श्री ने अतिशयकारी भगवान के दर्शन




किए मुनिद्वय वहा रुक कर प्रतिमा की अलौकिकता को निहारा और काफी समय ध्यान किया। इसके उपरांत महाराज श्री के मुखारविंद से शांति धारा का उच्चारण किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
