प. पू भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 भारत गौरव विज्ञाश्री माताजी ने पावन चार्तुमास 2022 की निवाई शहर में करने की कि स्वीकृति प्रदान

धर्म

प. पू भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 भारत गौरव विज्ञाश्री माताजी ने पावन चार्तुमास 2022 की निवाई शहर में करने की कि स्वीकृति प्रदान

रेनवाल

भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी के पावन सानिध्य में श्रीआदिनाथ एवं चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर रेनवाल मांजी में 12 से 14 जून तक चल रहे तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव में अनेक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हो जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम की शुरुआत अशोक कुमार जी सुरेश कुमार जी बड़जात्या परिवार द्वारा ध्वजारोहण से हुई ,नैना देवी मुकेश कुमार जी सोमानी परिवार ने चित्रअनावरण किया एवं किशोर कुमार जी काला परिवार जयपुर ने दीप प्रज्वलन कर पुण्यार्जन प्राप्त किया मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य ज्ञानचंद जी महावीर प्रसाद जी सेठी परिवार ने प्राप्त किया तथा राकेश कुमार जी अंकित कुमार अजमेरा परिवार द्वारा मंगल कलश स्थापित किया गया इस अवसर पर गुरु माने समस्त पूर्णांक परिवारों को शुभाशीष दिया एवं घट यात्रा ध्वजारोहण आदि महत्त्व बताया,13 जून को प्रातःअभिषेक शांतिधारा सरलीकरण याग मंडल एवं वास्तु विधान वेदी शुद्धि आदि कार्यक्रम व गुरु मां के मंगल प्रवचन होंगे सायकाल गुरु मां के मुखर विद से आनंद यात्रा भक्ति में महाआरती एवं नेत्रांजलि नाटक आदि प्रस्तुतियां व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे अतः सभी अपने परिवार सहित समस्त धार्मिक कार्यक्रमों भाग लेकर पुण्य कोष भरे आज12 जून को आर्यिका संघ के पावन चातुर्मास 2022 उद्घोषक का कार्यक्रम हुआ जिसमें नैनवा ,मालपुरा, निवाई ,बनेठा, रेनवाल ,विवेक विहार , फागी जयपुर आदि से जैन समाज ने गुरु मां के चरणों में श्रीफल चढ़ाकर चतुर्मास हेतु निवेदन किया गुरु मा ने अपने मुखारविंद से 2022 का चतुर्मास निवाई में करने की घोषणा की गुरु मां के पाद प्रक्षालन शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य निवाई समाज एवं लादूलाल बाबूलाल गंगवाल तामडिया परिवार चाकसू वालों को प्राप्त किया।गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में मदनगंज किशनगढ़ मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी की अगुवाई में मदनगंज किशनगढ़ के 108 यात्रियों यात्रियों के दल ने संघ के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *