रामगंजमंडी में अक्षय तृतीया पर्व पर संगिनी समूह एवम श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा गन्ना रस (इक्षु रस ) का वितरण किया पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल का किया गया अभिनंदन
रामगंजमंडी
अक्षय तृतीया का पर्व रामगंज मंडी नगर में भक्ति उल्लास के साथ मनाया गया जैन दर्शन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है इस दिन से ही दान की परंपरा शुरू हुई थी एवं भगवान आदिनाथ को एक वर्ष के बाद आहार प्राप्त हुआ था इसीलिए इसे अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है।
सर्वप्रथम प्रभु आदिनाथ भगवान का गुणगान किया गया एवं भक्ति की गई इसी के साथ संगिनी ग्रुप द्वारा लाये गए शुध्द इक्षु रस से श्री आदिनाथ भगवान की शांतिधारा की गई।

इसी कड़ी में दो स्थानों पर गन्ना रस (इक्षु रस ) का वितरण किया गया जिसमें श्वेतांबर दिगंबर जैन मंदिर के बाहर संगिनी समूह द्वारा वितरण किया गया एवं इसमें महिला शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी के द्वारा इस कार्य की सराहना की गई। वही बाजार नंबर एक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर के बाहर श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के द्वारा भी गन्ना रस (इक्षु रस ) का वितरण किया गया। दोनों स्थानों पर उत्साह भरपूर था।


इस अवसर पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर श्री अखिलेश मेडतवाल का अभिनंदन एवम स्वागत किया गया महावीर दिगंबर जैन मंदिर की ओर से महामंत्री पदम सुरलाया, सुरेश कुमार बाबरिया, करुणेश जैन महेश ठोरा, अशोक बाबरिया आदि ने उनका शाल माला आदि के द्वारा स्वागत किया इसी के साथ श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी के द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।



स्वागत अभिनंदन समारोह के बाद उद्बोधन देते हुए पालिका अध्यक्ष ने समाज का आभार एवं धन्यवाद जताया और कहा कि मैं कार्य करने के प्रति सजग रहूंगा इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य रामगंज मंडी को स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाना है एवं मेरे द्वारा रामगंज मंडी के विकास में कोई कमी नहीं आएगी कोई भी कार्य के लिए मुझे याद करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

