अब मंजिल नहीं दूर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज आ रहे रायपुर

धर्म

अब मंजिल नहीं दूर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज आ रहे रायपुर
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य पर बरसी आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की आशीष भरपूर
अब छा रहा राजधानी पर उल्लास भरपूर
स्वागत को है आतुर रायपुर

 

 

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज संघ सहित 18 dec की संध्या बेला मे संभावित रायपुर नगर मे प्रवेश होगा जिसको लेकर रायपुर नगरवासियों मे काफी उत्साह उमंग दिख रही है होनी भी चाहिए साक्षात् धरती के भगवान संस्कारधानी पधार रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आचार्य श्री की रायपुर पर विशेष अनुकम्पा
पूज्य गुरुवर की रायपुर पर विशेष अनुकम्पा रही है इस बात का पता इस बात लग जाता है क्योकि आचार्य भगवन तीसरी बार रायपुर नगर मे आ रहे इसपर एक रोचक बात निकल आई है आचार्य श्री ने 5 -5 साल के अन्तराल मे प्रवास किया है सबसे प्रथम गुरुदेव 2013 मे आए फिर 2018 मे अब 2023 मे आगमन होने जा रहा है यह भी एक संयोग ही इसी के साथ गुरुदेव के सानिध्य मे लाभांडी जिनमन्दिर का 2018 मे भव्य पञ्चकल्याणक महोत्सव सम्पन्न हुआ था जहा गुरुवर जाते है वहा मंगल ही मंगल होता है जी हा गुरु की छाया मे शरण जो पा गया उसके जीवन मे सुमंगल आ गया
मिली जानकारी अनुसार पूज्य आचार्य श्री संघ का रविवाररात्रि विश्राम रविवार को बरबंदा स्वामी आत्मानन्द स्कूल मे हो रहा है एवम सोमवार की आहारचर्या बरोदा शासकीय प्राथमिक शाला मे होने की संभावना है सोमवार की बेला मे जब संध्या मे सूर्य की किरणे अस्त होने को होगी तब शरद पूर्णिमा का तारा संघ सहित रायपुर की धरा पर अपनी आभा बिखेर रहा होगा

अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *